शामली

28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान

स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली है हैं।सोमवार को कस्बे के सरकारी अस्पताल के सभागार में पल्स पोलियो अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों एवं टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की रणनीति समझाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आगामी 28 जून से क्षेत्र में सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अभियान के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 128 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां 104 स्वास्थ्य टीमें अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर अभियान की बारीकियों से अवगत कराया गया है, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके।चिकित्सा प्रभारी ने नगर एवं क्षेत्र के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें तथा अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही पोलियो मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है। इस दौरान ब्लॉक प्रबंधक तोहिद मिर्जा, चिप फार्मासिस्ट सुधाकर दीपक कुमार, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मी एवं अभियान से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button