खैरथल
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मौके पर ही तहसीलदार खैरथल ने खुलवाया गया रास्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत राताखुर्द में ग्रामवासियों व सरपंच द्वारा रास्ता पर अतिक्रमण संबंधित परिवाद प्रस्तुत किया गया | परिवाद के संबंध में हल्का पटवारी व भू अभिलेख निरीक्षक को मौका पर भेज कर प्रकरण की जाँच कराई गई। मौका पर खसरा नंबर 140 किस्म गैर मुमकिन रास्ता पर लकड़ी डालकर अस्थाई अतिक्रमण पाया गया, उक्त रास्ता महात्मा गांधी विद्यालय के लिए उपयोग में आ रहा है। ग्रामीणों ने अवगत करवाया कि अतिक्रमण के कारण रास्ता अवरुद्ध है जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।कैंप में शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम सत्यवीर सिंह द्वारा और तहसीलदार अभिषेक यादव द्वारा राजस्व टीम को तुरंत मौका और रिकॉर्ड की स्थिति को जाँच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।शिकायत सही पाए जाने पर खैरथल तहसीलदार अभिषेक यादव के नेतृत्व में पटवारी प्रेमपाल आईएलआर रूपसिंह बरेठ समेत राजस्व टीम और सरपंच मौके पर पहुंचे ।तहसीलदार यादव के नेतृत्व में जेसीबी चलाकर तुरंत रास्ते को खुलवाया गया जिस पर ग्रामीणों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए सरकार और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।कैंप के दौरान भूमि संबंधी विवाद को आपसी समझाईश द्वारा निपटाकर 5 प्रकरणों में एसडीएम सत्यवीर सिंह और तहसीलदार अभिषेक यादव द्वारा पटवारी प्रेमपाल और गिरदावर को निर्देशित कर खाता विभाजन आदेश हाथों हाथ प्रदान किए गए।रिकॉर्ड शुद्धि के 23 प्रकरण निपटाकर राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि होने के कारण परेशानी का सामना कर रहे काश्तकारों को राहत दी गई।इस दौरान विद्युत,कृषि पशुपालन,सहकारिता,मेडिकल आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।



