बाराबंकी
ज्येष्ठ के 7वे मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। रामसनेही घाट तहसील के कोटवा सड़क कस्बे में हाथौंधा रोड पर ज्येष्ठ माह के 7 वे मंगलवार को कौशल परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे की शुरुआत प्रभु श्री राम और भगवा हनुमान की पूजा अर्चना के साथ हुई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रमोद तिवारी शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में प्रसाद के रूप में छोला चावल और हलुआ भक्तों को वितरित किया गया।भंडारे का आयोजन मुख्य रूप से राम कैलाश कौशल,अभिषेक कौशल,रामू कौशल,शिवम् कौशल विकाश आनंद दीपक आदि लोगों ने किया।भंडारे में भारी संख्या में भक्त शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



