बरेली
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए- पूज्य संत श्री प्रेम निधि जी महराज
श्री हरिमंदिर में श्री गौ भागवत कथा का षष्ठम दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री राधा रानी जी गौ सेवा समिति एवं श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य श्री गौ कथा का षष्ठम दिवस श्री हरि मंदिर प्रांगण मॉडल टाउन बरेली में संपन्न हुआ।
पूज्य श्री प्रेम निधि जी महाराज जी के आगमन पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,पूर्व उप सभापति अतुल कपूर,धीरज सेठी, गोविन्द तनेजा,डॉ अजय कक्कड़ ,संजय आनंद आदि ने माल्यार्पण कर महाराज जी का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया । कथा से पूर्व श्री हरि नाम संकीर्तन भी हुआ। सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश भगवान की वंदना हुई।
आज श्री राधा रानी जी,गौ सेवक समिति एवं श्री हरि मंदिर द्वारा दिव्य श्री गौ कथा का सत्र हुआ। कथा व्यास श्री प्रेम निधि जी महाराज ने बताया राम कथा कालि कामत गाई। सुजन संजीवन मूरि सुहाई।। सोई बसुधतल सुधा तरंगिनि। भय भजनि भ्रम भे क भुगंगनी।। राम कथा कलयुग में ग्रस्त जीवन के लिए कामधेनु गाय के समान है और सज्जनों के लिए यह राम कथा सजीवन औषधि के समान है राम कथा कलयुग में सब मनोरथ को पूर्ण करने वाली कामधेनु गाय हैं। अंत में श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संकीर्तन किया गया। और अंत में साहूमिक श्री हनुमान चालीसा वा श्री हनुमान जी की आरती हुई।



