बरेली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मनोज गुप्ता निवासी जौहरपुर थाना सी०बी०गंज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें बताया जगह के मालिक द्वारा पीड़ित की पक्की दुकान को तोड़कर दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान ट्रक में भरकर ले जाने और जबरन पुलिस के दबाव में गलत समझौता करवा दिया था उपरोक्त घटना के संबंध में SSP को शिकायती पत्र दिया है जिसमें मनोज गुप्ता के द्वारा बताया गया है
मिनी बाईपास चौराह रामपुर रोड के किनारे एक भूमि 12*35 मी0 थाना किला क्षेत्र में है, जिसक मालिक डॉ0 राकेश कुमार भारद्वाज पुत्र रामस्वरूप भारद्वाज निवासी रूप तारा हॉस्पिटल फतेहगंज पश्चिमी से 9 हजार रू० प्रति माह किराये पर ली थी। 12 वर्ष पूर्व प्रार्थी ने दुकान का निर्माण व दुरूश्त कराने हेतु लगभग 10 लाख रू० खर्च कर उक्त होटल को होटल को चलने लायक अवस्था में शुरू किया प्रार्थी एक गरीब व्यक्ति है। उक्त होटल से ही प्रार्थी अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दिनांक 29.05.2026 को जब प्रार्थी सुबह 10 बजे होटल पहुँचा तो वहां पाया कि राकेश कुमार भारद्वाज अपने भाई दिलीप भारद्वाज और नौकर इरफान, व धीरू को व अन्य अज्ञात लोगों के साथ होटल का सामान लूटपाट करके ट्रक में भरकर ले जा रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचकर मैंने102 डायल करके पुलिस को इत्ला दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद उनके भाई दिलीप को थाना किला ले गई जहाँ राकेश भारद्वाज के भाई दिलीप भारद्वाज ने कबूल किया कि 12 साल से 9 हजार रू0 प्रति माह किराया ले जाते थे। डॉ० राकेश कुमार भारद्वाज ने उच्च अधिकारियों से फोन कराकर थाना किला को अपने साथ में मिलाकर प्रार्थी पर जबरन दबाव बनाया और फैसला करा दिया। प्रार्थी को न तो उसका सामान बारदाना मिला न ही होटल में लगे पूरे पैसे वापस मिले।

