खैरथल

जानिये अपने विधायक के बारे मे

विधायक दीपचन्द खैरिया का (किशनगढ -बास विधानसभा क्षेत्र) से लगातार दूसरी बार विधायक बनने तक का सफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 राजस्थान विधानसभा के वयोवृद्ध विधायक ,राजस्थान के गांधी के नाम से प्रसिद्ध किशनगढ बास विधायक दीपचन्द खैरिया का परिचय
दीपचंद खैरिया इंडियन नेशनल कांग्रेस किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा
पिता का नाम : श्री बदलू राम खेरिया
माता का नाम : श्रीमती डोडी देवी
जन्मतिथि एवं स्थान: 15 जनवरी 1940 ग्राम जाटका तहसील किशनगढ़ बास जिला अलवर
शिक्षा : बीए, एलएलबी 1967 राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर
पत्नी का नाम: स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी
विवाह की तिथि: 14 मई 1961
संतान : एक पुत्र एवं दो पुत्रियां
व्यवसाय: कृषि एवं वकालत
पद:
2018-23: सदस्य 15वीं राजस्थान विधानसभा
2019-23: सदस्य याचिका समिति
2022-23 : उपाध्यक्ष राजस्थान किसान आयोग
4 दिसंबर 2023: 16वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य निर्वाचित
2024-25: सदस्य पुस्तकालय समिति
2024-26: सदस्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति
अन्य पद
1969-80 : कोषाध्यक्ष सहकारी समिति माहोन्द किशनगढ़बास
1981 : सरपंच ग्राम पंचायत माहोन्द पंचायत समिति किशनगढ़ बास
1981-95 : प्रधान पंचायत समिति किशनगढ़ बास अलवर
1982-85 : उप जिला प्रमुख जिला परिषद अलवर
1985-89 : जिला प्रमुख जिला परिषद अलवर
2007-08 : जिला अध्यक्ष राजस्थान पंचायती राज संगठन अलवर
2010 : सदस्य 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अलवर
राजनीतिक दल संबंधता:
विद्यार्थी जीवन काल से ही सेवादल कार्यकर्ता
1969-80 : अध्यक्ष युवक कांग्रेस ब्लॉक किशनगढ़ बास
1981-99 : ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस किशनगढ़ बास एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अलवर
1984-85 : सचिव कांग्रेस कमेटी अलवर
2000-07 : वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अलवर
2007-08 : जिला अध्यक्ष कांग्रेस पंचायती राज संगठन अलवर
2008-18 : सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान
सामाजिक कार्यकलाप:
पंचायत समिति क्षेत्र किशनगढ़ बास में दो बार प्रधान रहते हुए 1981 से 1995 एवं बाद में भी शिक्षा के प्रसार विशेषतः बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील रहे सादगी पूर्ण गांधीवादी जीवन दर्शन ईमानदार बदर छवि एवं राजस्थान में वृद्धावस्था पेंशन को शुरू करने के कारण राजस्थान में अलवर के गांधी के रूप में प्रसिद्ध
अन्य जानकारी :
15वीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान सक्रिय रहते हुए खैरथल तिजारा को जिला बनवाया। किशनगढ़ बास में ऐतिहासिक कार्य करवाते हुए दो नई तहसीले खैरथल,हरसौली  नगर परिषद खैरथल  नगर पालिका कोटकासिम गठन, बालिका महाविद्यालय किशनगढ बासव अनेक अस्पताल, एग्रीकल्चर कॉलेज किशनगढ बास एवं विद्यालय खुलवाएं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button