रामपुर शाहबाद

कुत्ते के हमले में छह वर्षीय बालक जख्मी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव में गुरुवार को आवारा कुत्ते के हमले में छह वर्षीय बालक जख्मी हो गया। कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।गांव निवासी कल्लू शाह का छह वर्षीय बेटा गुलफाम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को कई जगह से नोच लिया। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कुत्ते को भगाया। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button