पाकुड़
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
District Election Officer inspects EVM warehouse, reviews security arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति की जांच की। उन्होंने निर्वाचन विभाग के कर्मियों को ईवीएम वेयर हाउस की व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण रिपोर्ट मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सदस्य एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।



