बाराबंकी
भारतीय किसान क्रांति यूनियन में नए पदाधिकारी नियुक्त
ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता के आदेश पर सदस्यता अभियान में घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मसौली स्थित किसान कार्यालय में एक महा सदस्यता अभियान का आयोजन किया। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता के आदेशानुसार, इस अभियान के दौरान नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी शमीम मलिक ने की।
इस अवसर पर सिरौली गौसपुर के लिए अब्बू बकर को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, रामपुर के अनवर उल हसन को ग्राम अध्यक्ष और जमालपुर के आसिफ को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी शमीम मलिक, बंकी मीडिया प्रभारी रहमान खान और मसौली ब्लॉक मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



