रामपुर शाहबाद
गौ रक्षा वाहिनी ने कराया मृत बछड़े का अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम पंचायत जयतोली के मझरा मड़ेयान बदे में एक गाय के बछड़े की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मृत बछड़े का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जाकिर अली को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को अवगत कराया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर बछड़े के शव को सुरक्षित रूप से दफन कराया। इस दौरान अमजद अली, बाबू चौधरी, गंगाराम लोधी, सुशील यादव, निर्दोष यादव, योगेंद्र यादव, मुकेश आदि मौजूद रहे।


