शामली
सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, एक दिन में 438 वाहन चालकों के चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 438 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें 340 बिना हेलमेट बाइक चालक शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति भी जागरूक किया गया।