सुनसान कोलियरी सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sensation after unidentified body found on deserted colliery road; police investigating.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एएमपी कोलियरी स्थित बरोरा-चिटाही पीसीसी सड़क पर शनिवार की अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना बरोरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
चेहरे पर चोट के निशान, पहचान नहीं
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे तथा उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
सुनसान इलाके में मिला शव, हर पहलू की जांच
जिस स्थान पर शव मिला है, वह कोलियरी क्षेत्र का अपेक्षाकृत सुनसान इलाका माना जाता है। यह पीसीसी सड़क डुमरा-फुलारीटांड़ मुख्य मार्ग को बरोरा चेकपोस्ट और चिटाही होते हुए महेशपुर-सिनीडीह फोरलेन सड़क से जोड़ती है। सड़क के बीच स्थित कोलियरी क्षेत्र का एक हिस्सा काफी सुनसान है।



