शामली
यातायात नियम तोड़ने वालों पर शामली पुलिस का बड़ा एक्शन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपदभर में पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 407 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 331 वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।