बालाघाट

२०५ फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना हेतु हीरापुर से निकली संकल्प यात्रा

आधा दर्जन बस से तीन सैकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था किष्किंधा धाम रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बालाघाट(म0प्र0) : जिला मुख्यालय से करीब ५ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हीरापुर भरवेली  के विष्णुधाम में २०५ फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु २५ जून गुरूवार को महा संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में आधा दर्जन बस से करीब तीन सैकड़ा से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था हनुमान जी की जन्मस्थली किष्किंधा धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा को आयोजन समिति के संरक्षक किरण भाई त्रिवेदी, वैभव कश्यप, विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा, चंदर दमाहे, ललील एड़े, डॉ. अंकित असाटी के प्रमुख आतिथ्य में झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
                इस संबंध में किरणभाई त्रिवेदी ने कहा कि आज विष्णुधाम हीरापुर से हनुमान जी की जन्मस्थली किष्किंधा धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बसों के द्वारा रवाना हुआ है। जो किष्किंधा धाम से पावन रज (पवित्र मिट्टी) एवं पम्पा सरोवर का निर्मल जल लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि विष्णुधाम में हनुमान जी की २०५ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित व भव्य मंदिर का निर्माण किया जाना है। जिसमें इन पवित्र स्थानों की मिट्टी व जल समर्पित किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुजन दक्षिण भारत के अनेक प्रमुख धार्मिक व पौराणिक स्थलों के दर्शन कर पूजन अर्चना कर सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की जावेगी। श्रद्धालुजनों का जत्था किष्किंधा, हंपी दर्शन, विरूपाक्ष मंदिर के दर्शन कर तुंगभद्रा नदी में स्नान व वहां का जल लाएंगे। इसके अलावा कोदण्ड राम मंदिर व माल्यवंत राममंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। तीर्थ स्थलों के दर्शन कर २८ जून को विष्णुधाम हीरापुर वापस पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की प्रतिमा व मंदिर निर्माण के निमित्त १७ मई को अवधूत महायोगी श्री दादा गुरू जी का भी विष्णुधाम हीरापुर आगमन हुआ था। उन्होंने कहा कि २०५ फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण को लेकर श्रद्धालुजनों में काफी उत्साह का माहौल है।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से सीताराम जी महाराज, नरेन्द्र जी महाराज, अनिल बिसेन, पवन मरकाम, विजेश बावने, डब्बूलाल नागेश, संतोष अर्जुनवार, शैलेन्द्र कुमार सेन, राजेन्द्र शिववंशी, अमित जोशी, अमरसिंग धानेश्वर, रवि बरमैया, शिवपाल टेंभरे, नंदकिशोर शिववंशी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button