बोकारो

एस आई आर को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर भाजपा, आजसू, कॉंग्रेस व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला निर्वाचन शाखा के कर्मी प्रशिक्षक किशोर कांत ने एसआईआर की प्रक्रिया एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। प्रशिक्षण में बीएलए वन के रूप में आजसू पार्टी से पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, भाजपा से जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कसमार प्रखंड में मतदाताओं की लगभग 92 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 8 प्रतिशत कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को फॉर्म भरकर, उस पर अपना फोटो चिपकाकर जमा करना होगा। इस कार्य में राजनीतिक दल के बीएलए टू कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा तथा अयोग्य मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएंगे। बताया गया कि कसमार प्रखंड में पूर्व में कुल 82 मतदान केंद्र थे, जो अब बढ़कर 89 हो गया है। सभी बूथों पर बीएलओ को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा करना है। इस दौरान बीएलए टू से कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज, भाजपा नेता परमेश्वर नायक, राजेश पांडेय, अजय पाल, उत्तम मुखर्जी, अख्तर अंसारी, मकीम अहमद, महेंद्र महतो, धनलाल कपरदार, मधु झा, वीरेन्द्र नायक, राधु सिंह, नितेश चौबे, अजय ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button