रामपुर शाहबाद

जागेसर में आलम के दौरान ढोल बजाने को लेकर विवाद

दूसरे दिन भी तैनात रहा पुलिस बल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव में अलम के जुलूस में ढोल बजाने को लेकर पनपे विवाद का निबटारा करने के बाद पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद सतर्कता बरत रही है। जिसके चलते एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।
गुरुवार को सीओ देवकीनंदन ने गांव के पंचायत घर में ताजियेदारों संग बैठक कर मोहर्रम के जुलूस को लेकर चर्चा की। बैठक में तय रूट के बारे में चर्चा की गई, जगेसर गांव में शुक्रवार यानी आज मोहर्रम का जुलूस निकलेगा, जुलूस गांव की मस्जिद से शुरू होकर परंपरागत रूट से होते हुए कर्बला तक पहुंचेगा। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार ताजियेदार शाम 6 बजे तक समाप्त हो जाएगा। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि गुरुवार को ताजियेदारों से मोहर्रम के जुलूस को लेकर चर्चा की गई। जुलूस परंपरागत रूट से गुजरेगा। जगेसर गांव में दो ताजिए उठते है, दोनों के ताजियेदारों को बुलाकर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। अब किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button