शामली
थानाभवन पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना थानाभवन पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अनुज निवासी नोजली के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

