शामली
कोतवाली शामली पुलिस की बड़ी सफलता
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिलें व दो अवैध छुरे बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों राशिद और आकाश को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और दो अवैध छुरे बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।