बरेली

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने सदस्य के साथ अभद्रता मामले में कराया समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्य अमन सिंह के साथ शादी की फोटोग्राफी बुकिंग के भुगतान को लेकर हुए विवाद के मामले में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना भमोरा की सरदार नगर चौकी पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, तय समय पर भुगतान न होने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पार्टी की ओर से कुछ लोगों द्वारा फोटोग्राफी टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर एसोसिएशन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर मामले को गंभीरता से सुना और आपसी सहमति से लिखित समझौता कराया।इस अवसर पर बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द, उपाध्यक्ष अखिलेश कश्यप, मनीष राना, अमन सिंह, ब्रजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर साथी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने कहा कि सभी सदस्यों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button