शामली

ऑपरेशन क्लीन: आदर्श मंडी थाने में 145 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत शनिवार को थाना आदर्श मंडी में आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमाती माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पूरी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में थाना आदर्श मंडी के मालखाने में वर्ष 2024 से 2026 तक के 21 अभियोगों से संबंधित जब्त माल का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 145 लीटर अवैध शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत पूर्णतः नष्ट कराया गया।
विनिष्टीकरण की कार्रवाई तहसीलदार मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीचंद, आबकारी निरीक्षक हेमंत पाण्डेय, थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह तथा हेड मोहर्रिर अरुण कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मुकदमाती माल का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है, जिससे मालखानों का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button