नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शामली पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। विद्यालयों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
पुलिस ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि परिवार, भविष्य और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं से शिक्षा, खेल, स्वरोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।