बरेली
उद्यान विभाग बरेली
मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज एवं बिथरी चैनपुर के किसानों के लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इन योजनाओं पर मिलेगा लाभ,
नवीन उद्यान रोपण – आम, अमरूद, लीची, नींबू: रेगुलर 10 हे0, हाई डेंसिटी 2 हे0। संकर शाकभाजी-40 हे0, गेंदा फूल-10 हे0, फेंसिंग-2000 रनिंग मीटर। मशीनीकरण में ट्रैक्टर-3, पावर ट्रिलर-2, स्प्रेयर-1, मशरूम इकाई-1 एवं सब्जियों पर मचान-1 हे0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
आवेदन प्रक्रिया
किसान https://dbt.uphorticulture.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। खतौनी, आधार, बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर जरूरी। SC/ST को जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा। चयन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगा।
जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9151066859 या कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, सौ फुटा रोड, डेलापीर, बरेली में संपर्क करें।




