युवा उद्यमी सदस्यों द्वारा प्रिय कार्तिक कपूर का जन्मदिन अत्यंत हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया

कानपुर : कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग के नवनिर्मित कार्यालय में युवा उद्यमी सदस्यों द्वारा प्रिय कार्तिक कपूर का जन्मदिन अत्यंत हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। ढोल की थाप पर युवा उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्तिक कपूर को मालाएं पहनाईं, उपहार भेंट किये तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। खुशी के इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई तथा सभी ने मिलकर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए आनंद साझा किया। कार्तिक कपूर ने अपने जन्मदिन की खुशियां युवा उद्यमियों के साथ साझा करते हुए कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर एवं उपस्थित वरिष्ठ उद्यमियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी के स्नेह, आत्मीयता एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन युवा उद्यमियों के जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाये गये, जिनका जन्मदिन पूर्व में हो चुका था। सभी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी गईं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से दामिनी मिश्रा, सौम्या टकरू, अंकुर नरूला, युवराज कपूर, निखिल खन्ना, मयंक विज, समनदीप सिंह, अभिजीत सिंह, अफजाल अहमद, अजय सिंह मन्नी, अमल गुप्ता, अमन अग्रवाल, अनीश कपूर, अंश कपूर, अर्पित अवस्थी, आशीष गुप्ता, अविरल दुबे, आयुष कपूर, अंश चन्देल, दीपक वोहरा, गुलशन वाधवा, गुरमीत मल्होत्रा, गर्वित अरोड़ा, हिमांशु जैसवाल, ईशान यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, जतिन लखमानी, करन वर्मा, कुश गुप्ता, कुशल चन्द्र सोनी, मन्नी भाटिया, मयंक मूलचंदानी, मनप्रीत सिंह, पार्थ गुप्ता, प्रभजोत सिंह, पुलकित सदाना, रजत गुप्ता, रवि शंकर शुक्ला, रिक्की सिंह, रोहित कपूर, सागर गुप्ता, संभव खंडेलवाल, सौरभ विरमानी, सोनू मोटवानी, सुरजीत यादव, विकल्प ओमर, विपुल ईसरानी, विपुल जैन, विवेक कुशवाहा एवं वाजिद अली मंसूरी सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमी उपस्थित रहे और सभी ने प्रिय कार्तिक कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान किया।



