बरेली

दागी विधायकों पर रोक लगाए चुनाव आयोग: AIMM

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, 2022 में चुने नेताओं पर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने राजनीति के अपराधीकरण पर चिंता जताते हुए दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले डीएम के जरिए मुख्यमंत्री व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी ज्ञापन भेजा जा चुका है। ज्ञापन में 2022 विस चुनाव में चुने गए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि हत्या, घोटाले जैसे गंभीर मामलों में आरोपितों के चुनाव लड़ने पर रोक लगे। ऐसे मामलों की सुनवाई विशेष अदालतों में जल्द हो। मतदाताओं को प्रत्याशियों की आपराधिक जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए। मुख्तार अहमद ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए राजनीति को अपराध मुक्त करना जरूरी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button