अपराधियों को सजा दिलाने में शामली पुलिस की बढ़ी सफलता, ऑपरेशन कन्विक्शन का दिखा असर
प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी से लगातार दोषसिद्ध हो रहे अपराधी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत शामली पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने में लगातार सफलता हासिल कर रही है। हाल ही में अवैध चाकू रखने के मामले और चोरी की योजना बनाने के प्रकरण में न्यायालय द्वारा दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस की प्रभावी विवेचना और न्यायालयीन पैरवी की सराहना की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि मजबूत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाना भी पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक गंभीर मुकदमे की नियमित समीक्षा की जा रही है।
शामली पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा, ताकि आमजन में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।