शामली
संदिग्धों की चेकिंग के दौरान अवैध चाकू सहित युवक गिरफ्तार
कोतवाली शामली पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले मोहित उर्फ चन्द्रा निवासी ग्राम ऐरटी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।