रामपुर शाहबाद
पीडीए को मजबूत करने के लिए सपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने शुक्रवार को मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के करैथी, बुढ़ासी, खेड़ा और पैगंबरपुर समेत कई गांवों का दौरा कर पीडीए के पक्ष में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, व्यापारी, युवा और मजदूर सभी परेशान हैं तथा बदलाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि पीडीए की मजबूती से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को खाद की कमी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बाबू सागर, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जगदीश पाल एडवोकेट, अमर सिंह यादव, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सागर, एडवोकेट हिमांशु सागर, कुंवर पाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
