रामपुर शाहबाद

खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत 

अमृतसर में कुलचे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था शाहबाद का युवक

नवंबर में होनी थी शादी, हादसे से परिवार में मचा कोहरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदार निवासी युवक की पंजाब के अमृतसर में करंट लगने से मौत हो गई। युवक रोजी-रोटी के लिए वहां कुलचे का ठेला लगाता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी रविन्द्र सागर अमृतसर में कुलचे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह शुक्रवार शाम ठेले को एक बिजली के खंभे से चेन के जरिए बांध रहा था। जिससे कोई उसे इधर-उधर न कर सके। इसी दौरान खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई विनोद मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चार महीने बाद बंधना था सेहरा, शादी से पहले ही उठी अर्थी
रविन्द्र सागर की शादी पांच महीने बाद नवंबर माह में क्षेत्र के गांव चतरपुर में तय हो गई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन शुक्रवार को अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। शादी से पहले ही रविन्द्र की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button