भरत पुर

नया गांव खुर्द में रास्ते की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर । बयाना उपखंड क्षेत्र के नया गांव खुर्द में रास्ते पर जलभराव और दलदल की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्र होकर हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि जल्द ही रास्ते की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर मोहनसिंह पंचायत समिति सदस्य, उदयवीर सिंह, विजयवीर सिंह, वेद वीर सिंह, उमेश सिंह, हरदेवसिंह, प्रवेंद्र सिंह, अतरसिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button