जालौन
चरखारी विधायक ने अश्वनी तिवारी के आवास पहुंच जाना कुशलक्षेम
स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। बुंदेलखंड अधिकार सेना के प्रमुख एवं चरखारी विधानसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत ने कालपी स्थित अश्वनी तिवारी महाराज के आवास पर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक बृजभूषण राजपूत ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में सहभागी होना जनप्रतिनिधि का दायित्व है और जनता के हितों के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, छोटू विश्नोई, आरिफ दीवान, पत्रकार पवनदीप निषाद प्रधान व्यास मंदिर, नफीस अंसारी, पप्पू यादव, मनोज पांडे, अनुराग पंडित, सर्वेश पुरवार, अतुल शुक्ला, उदित राजपूत, बृजेंद्र सिंह राजपूत, अनिल भइया, मोहित भाई, अकील भाई, रविकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में श्री अश्वनी तिवारी महाराज एवं उनके परिजनों ने विधायक बृजभूषण राजपूत सहित सभी आगंतुकों का आत्मीय आगमन, शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।


