पाकुड़

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त, SIR-2026 अभियान की प्रगति का लिया जायजा

Deputy Commissioner visits polling stations to inspect them; reviews progress of the SIR-2026 campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रहसपुर, बूथ संख्या-266, प्राथमिक विद्यालय रणडागा स्थित बूथ संख्या-193 तथा बैंक कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-403 का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्य, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर संपर्क अभियान, मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूरा करें। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना, अपात्र अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन करना तथा आवश्यक संशोधनों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने, आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने तथा अन्य पात्र नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button