पाकुड़

20वें नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियां शुरू, संचालन को लेकर हुई बैठक

Preparations begin for the 20th free Kanwariya service camp; meeting held regarding its operation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संथाल परगना ब्याहुत कलवार महासभा के अंतर्गत गठित ब्याहुत कलवार सेवा समिति (बोलबम) की ओर से रविवार को ब्याहुत विवाह भवन, पाकुड़ में 20वें नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कुलदेवता भगवान बलभद्र जी की सामूहिक आरती से हुई। इसके बाद पिछले वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा की गई तथा इस वर्ष धन संग्रह के लिए पांच टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डंडी बम, डाक बम और सामान्य कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भोजन, साफ-सफाई, उद्घाटन समारोह तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर सभी सेवादारों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में पाकुड़, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, महेशपुर, मोहनपुर, पोखरिया सहित आसपास के कई गांवों से आए सेवादारों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में अशोक कुमार भगत, नारायण भगत, जय कृष्ण भगत, अशोक भगत, तारकेश्वर भगत, प्रदीप भगत, कैलाश भगत, भूतपूर्व सैनिक विश्वनाथ भगत, शंकर भगत, विजय भगत, पवन भगत, संजय भगत, राम नारायण भगत, अभिषेक भगत, रिंकू भगत, विश्वजीत भगत, मुकेश भगत, अमर भगत, रिशु भगत, दिलीप भगत, शंभू भगत, बद्री भगत, सोनल भगत और गौरव कुमार भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समिति ने जानकारी दी कि बिहार के बांका जिले के कटोरिया में 30 जुलाई से नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ होगा, जो 28 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button