मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का ऐलान

नाै अगस्त को करेंगे कार सेवा; ढहाएंगे गुंबद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के राधाकुंड स्थित जुल्हैदी चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने ऐलान किया है। मामले में वीडियो जारी कर कहा कि बहुत हो गए अदालतों के चक्कर काटते । अब हम स्थान मांगने नहीं जाएंगे, बल्कि वहीं दोहराएंगे जो राम मंदिर के लिए किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी कहना है कि अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है। जिसको यह संदेश दिया गया है वह किसका वंशज है। उन्हें भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उनका यह संदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया। समय आ गया है कि हम इस गुंबद को तोड़ दें। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का यह बयान साध्वी ऋतंभरा के उस बयान का दोहराव माना जा रहा है, जो उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर मुक्ति के दौरान दिया था। गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस दौरे के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए बयान दिया था। उनके बाद अब सच्चिदानंद महाराज ने विवादित ढांचा तोड़ने का बयान जारी कर दिया। शनिवार को सच्चिदानंद महाराज गोवर्धन स्थित निर्मोही अखाड़े पर पहुंचे। यहां अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कार सेवा करने के लिए उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। अखाड़े के संतों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी इस नेक काम में शामिल होने का आग्रह किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कहा, अखिलेश यादव आपको भगवान कृष्ण स्वप्न में दिखते हैं। आप उनके वंशज हैं। उनके मंदिर की मुक्ति के लिए आगे आएं। सच्चिदानंद महाराज ने कहा, 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के दिन लाखों की संख्या में सनातनी हिंदुओं के साथ कार सेवा करने के लिए कूच करेंगे और गुंबद को तोड़ डालेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button