जालौन
तीन निरीक्षक, तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद के तीन निरीक्षकों और तीन उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
स्थानांतरित निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना माधौगढ़ बनाया गया। निरीक्षक शशिकांत चैहान को प्रभारी निरीक्षक थाना नदीगांव से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक एएचटी की जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षक राजकुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक एएचटी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कुठौंद नियुक्त किया गया। जबकि उप निरीक्षक अभिलाष मिश्र को थानाध्यक्ष माधौगढ़ से थानाध्यक्ष आटा बनाया गया। उप निरीक्षक राजकुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नदीगांव से थानाध्यक्ष नदीगांव नियुक्त किया गया। उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जो थानाध्यक्ष आटा थे, उनका गैर जनपद स्थानांतरण किया गया। एसपी जालौन का यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।


