बेतुल
बैतूल कुकरू बुज पॉइंट पर जनभागीदारी से लगाए 500 पौधे
आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल और आदिवासी विकास परिषद ने चलाया हरित अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुकरू में रविवार 5 जुलाई को आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुकरू बुज पॉइंट पर 500 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल की संचालक एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद बैतूल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्णा मौसिक, परिषद के नर्मदापुरम संभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश धुर्वे तथा नर्मदापुरम संभाग के उपाध्यक्ष जनक लाल मवासे उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर परिषद के सदस्य डॉ. आरजू मर्सकोले, गीतू मवासे, मयंक मौसिक, हेमंत मौसिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल के स्टाफ में सुनील कुमार शर्मा, अभिषेक परते, राजा बारस्कर और सौरभ बनकर सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर कुकरू बुज पॉइंट पर 500 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।



