बरेली

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: सपा ने तेज की चुनावी तैयारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव अभियान को गति देने के लिए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव सोमवार को बरेली पहुंचे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बरेली-बदायूं के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। लाल बिहारी यादव ने कहा कि सपा हमेशा शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, बदायूं जिलाध्यक्ष आशीष यादव व प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button