गाजियाबाद

लोनी विधायक के बयान पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा का पलटवार

विकास के मुद्दों पर घेरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने विधायक पर विकास के मुद्दों से ध्यान हटाकर जातिवादी एवं व्यक्तिगत टिप्पणियों की राजनीति करने का आरोप लगाया।
मनोज धामा ने कहा कि लोनी की जनता को विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों पर जवाब चाहिए। उनके अनुसार, विधायक को इन मुद्दों पर अपनी उपलब्धियां बताने के बजाय विवादित बयानबाजी से बचना चाहिए।
पूर्व चेयरमैन ने आरोप लगाया कि लोनी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक उपकरण, मशीनरी और दवाओं की उपलब्धता को लेकर समस्याएं हैं, जिसके कारण आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा और आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की।
उन्होंने लोनी में महिला डिग्री कॉलेज का मुद्दा भी उठाया। धामा का कहना है कि कॉलेज की स्थापना के बावजूद वहां शिक्षण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र की छात्राओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कॉलेज में जल्द से जल्द शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कराने की मांग की।
बिजली व्यवस्था को लेकर भी मनोज धामा ने विधायक के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोनी में जितने बिजलीघरों का दावा किया जा रहा है, उनकी वास्तविक संख्या और स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि जनता के सामने सही तथ्य और  जानकारी स्पष्ट हो सकें।
मनोज धामा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित बयानों के माध्यम से जनता का ध्यान स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और विकास से जुड़े वास्तविक मुद्दों से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
इकरा हसन को लेकर विधायक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए धामा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए आपसी राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत जीवन और वैवाहिक स्थिति को लेकर टिप्पणी करना सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
धामा ने विधायक की भाषा और राजनीतिक शैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विकास कार्यों को लेकर कोई दावा किया जाता है तो उसे आंकड़ों और सरकारी रिकॉर्ड के साथ जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोनी की जनता अब आरोप-प्रत्यारोप के बजाय ठोस विकास और बुनियादी सुविधाओं पर जवाब चाहती है।
हालांकि, विधायक नंदकिशोर गुर्जर की ओर से सांसद इकरा हसन पर की गई टिप्पणी  पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संस्कारी नहीं है इसलिए घटिया मानसिकता रखते हुए इस तरह की जातिवादी टिप्पणियां कर लोगों को जातिवाद में उलझाना चाहता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button