बाराबंकी

रसौली रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान बेटिकट यात्री ट्रेन से कूदते नजर आए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे रसौली रेलवे स्टेशन पर  अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन संख्या 64215 मे डीआरएम सुनील कुमार वर्मा एव वरिष्ठ मंडल क्रमिक प्रबंधक कुलदीप तिवारी की चेकिग अभियान को देख ट्रेन मे बेटिकट यात्रा कर रहे यात्रियों मे हड़कंप मच गया यात्री चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकले तथा कुछ यात्री ट्रेन के शौचालय मे जा छिपे जिन्हे पकड़ कर जुर्माना वसूला गया।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रसौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन नंबर 64215 पर शुरु हुई चेकिंग की खबर मिलते ही बेटिकट यात्रियों मे हड़कंप मच गया और ट्रेन की गति धीमी होते ही यात्री जान को जोखिम मे डाल कर चलती ट्रेन से कूद कर भागने लगे तमाम यात्री प्लेटफार्म पर ओंधे मुंह गिर पड़े लेकिन डर के मारे भाग निकले वही तमाम यात्री बचने के लिए ट्रेन के शौचालय मे छिप गये जिन्हे रेलवे अधिकारी पकड़ कर लखनऊ ले गयी जिनसे जुर्माना वसूला गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button