एकेटीयू दीक्षांत समारोह में एमआईईटी के विद्यार्थियों को मिला ‘बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड’
एक्सआर और एआई तकनीक से शिक्षा को दे रहे नई दिशा
वेक्सर इमर्सिव प्रा. लि. के संस्थापक यश तोमर एवं सह-संस्थापक इर्तिका रहमान अंसारी द्वारा स्थापित यह एक्सआर (वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और मिक्स्ड रियलिटी) तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एडटेक स्टार्टअप पारंपरिक शिक्षा को इमर्सिव एवं प्रायोगिक अनुभव में बदलने की दिशा में कार्य कर रहा है। पिछले दो वर्षों से विकसित किए जा रहे इस स्टार्टअप का पंजीकरण अगस्त 2025 में हुआ था। स्टार्टअप का प्रमुख समाधान वेक्सर नेक्सा वर्चुअल लैब्स विद्यार्थियों को एआई आधारित वर्चुअल लैब में प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे सीमित संसाधनों वाले स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भी ‘लर्निंग बाय डूइंग’ के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने गाजियाबाद जल निगम के लिए जल संरक्षण जागरूकता पर वर्चुअल रियलिटी सिमुलेशन तथा फायर सेफ्टी एवं इमरजेंसी इवैक्यूएशन ड्रिल के लिए प्रशिक्षण आधारित इमर्सिव समाधान भी विकसित किए हैं। संस्थापकों का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा और कौशल विकास को अधिक सुलभ, प्रभावी और किफायती बनाना है।
इस उपलब्धि पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह तथा एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने विद्यार्थियों को बधाई दी।



