पाकुड़

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं भरा इन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाताओं से बीएलओ को समय पर सहयोग करने की अपील

Chief Electoral Officer personally fills out enumeration form; appeals to voters to cooperate with BLOs in a timely manner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर स्वयं इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे घर-घर पहुंच रहे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को सीमित समय के भीतर अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर इन्यूमरेशन का कार्य पूरा करना है। ऐसे में जब बीएलओ आपके घर आएं, तो यथासंभव उसी समय इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर, उस पर हस्ताक्षर कर उन्हें उपलब्ध करा दें। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं का सक्रिय सहयोग न केवल इस अभियान को सफल बनाएगा, बल्कि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button