झुंझुनू
पूर्व सरपंच ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। चिड़ावा कस्बे के निकटवर्ती जोधा का बास गांव में पूर्व सरपंच नारायण लमोरिया द्वारा निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 1 लाख रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, चिड़ावा संरक्षक प्रकाशचंद पिलानियां एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन ने तेजा भक्त पूर्व सरपंच नारायण लमोरिया एवं उनकी धर्मपत्नी इमरती देवी को तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने पूर्व सरपंच नारायण लमोरिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



