मथुरा

सड़क पर दौड़ रहे युवाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, नाै युवक गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के साैंख में नौकरी की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ रहे रहे युवाओ को पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में करीब नाै युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गोवर्धन रोड स्थित गांव तसिया के समीप 15 से अधिक युवा नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ कर रहे थे। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने युवाओ को रौंद दिया। घटना में करीब नाै युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायलो का उपचार चल रहा है। घटना में बीनू, टीटू, कन्हैया लाल, चिंटू, जगमोहन, सौरव, दीपक, कन्हैया सिंह, पुष्पेंद्र बुरी तरह से घायल हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दौड़ कर रहे युवाओ में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी है। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button