बेतुल

बैतूल आंगनवाड़ी बच्चों ने किया प्राथमिक शाला का शैक्षणिक भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
बैतूल। एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम सात इमली ढाना के आंगनबाड़ी केंद्र डूडा बोरगांव-2 के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को सोमवार को प्राथमिक शाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें विद्यालय के प्रति रुचि और उत्साह विकसित करना था।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने विद्यालय की कक्षाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय, प्रार्थना स्थल सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। बच्चों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर स्कूल की दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा खेल-खेल में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर पर्यवेक्षक अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  तुलसी मोरले, सहायिका बीता धुर्वे, शिक्षक संतोष राने, शिक्षिका  रुक्मणी पवार, रसोईया गुलपति बाई सहित ग्राम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button