बालाघाट

कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

स्वच्छता में मिली गंभीर खामियां, बिना खाद्य पंजीयन कारोबार करने वालों पर प्रकरण दर्ज; मामलों को न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
      बालाघाट :  शहर के एक होटल में परोसी गई कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न होटल एवं जलपान गृहों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए तथा प्रकरण दर्ज किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सबसे पहले मोती नगर स्थित धुवारे जलपान गृह पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घटना के बाद ही संचालक मंगलेश द्वारा होटल बंद कर दिया गया था।
इसके बाद वार्ड क्रमांक 32, मोती नगर स्थित गुरुकृपा होटल का निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।
शिव मंदिर चौक, नर्मदा नगर स्थित लिल्हारे जलपान गृह के निरीक्षण में बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित किया जाना पाया गया। साथ ही परिसर में स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां भी मिलीं। इस पर बिना खाद्य पंजीयन एवं अस्वच्छता का प्रकरण तैयार किया गया।
इसी क्रम में मेन रोड, सरस्वती नगर स्थित शक्ति नमकीन उद्योग एवं चाय-नाश्ता दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां भी बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित किया जाना, खुले में खाद्य सामग्री का विक्रय तथा परिसर में गंदगी पाए जाने पर बिना खाद्य पंजीयन एवं अस्वच्छता का प्रकरण तैयार किया गया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि सभी प्रकरण शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने, स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button