भरत पुर

बारौली के गॉव नगला धवला के आम रास्तों में हो रहे जलभराव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर – ग्राम पंचायत बारौली के गॉव नगला धवला के आम रास्तों में हो रहे जलभराव और कीचड से आमजन बेहद परेशान है जिससे निजात दिलवाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। ग्रामीण लेखराज, सुभाष, थानसिंह, बनवारी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गॉव नगला धवला के लोग काफी समय से जलभराव एवं कीचड युक्त रास्तों से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। जिन्हें हर समय जहरीले कीडों के काटने और गंदगी में गिरने का अंदेशा बना रहता है। गॉव में जलभराव के चलते मकानों को भी खतरा बना हुआ है। कई बार प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान उनके द्वारा नही दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान के समय तो लोगों को नगला धवला गॉव के ग्रामीण याद आ जाते हैं और चुनाव जीतने के बाद वे ग्रामीणों की समस्याओं को भूल जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button