ललितपुर

 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में महा-वृक्षारोपण

12 जुलाई तक 15 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अमरपुर परिसर में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महा-वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि कॉलेज परिसर में 12 जुलाई तक 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, उप-प्रधानाचार्य डा.श्रुति सिंह, सीएमएस डा.गजेंद्र सिंह, डा.मधुरेंद्र सिंह राजपूत, डा.अभिषेक गुप्ता, डा.उत्कर्ष लाहौरिया, डा.रवि पचौरी, डा.आमिर उल हसन, डा.सूर्यवीर सिंह, डा.पवन सूद, डा.एम.सी. गुप्ता, डा.प्रियंका गुवरेले, डा.रूपाली वर्मा, डा.राजेश आर्या, मीडिया प्रभारी डा.विशाल जैन, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव, हेल्प डेस्क मैनेजर महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button