कैराना

ऑपरेशन ‘सवेरा’ में कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

49 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत कैराना पुलिस ने गुरुवार को एक महिला तस्कर को 49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम तितरवाड़ा निवासी मानो पत्नी सारिक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में मु.अ.सं. 243/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। कार्रवाई को उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति त्यागी, हेड कांस्टेबल पंकज तथा कांस्टेबल निशांत की टीम ने अंजाम दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button