पाकुड़

बाहिरग्राम मोड़ की बदहाल सड़क बनी हादसों का सबब, बीच सड़क पर पानी से भरा गड्ढा बना खतरा

The dilapidated road at Bahirgram Bend has become a cause of accidents; a water-filled pothole in the middle of the road poses a danger.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बाहिरग्राम मोड़ की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क के बीचों-बीच बना पानी से भरा गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। विशेष रूप से ई-रिक्शा, बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन वाहन असंतुलित हो जाते हैं। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस जर्जर सड़क की मरम्मत कराएगा, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button