अमरोहा

कड़ी बारिश के बीच भाजपा जन कल्याण मंच की ‘मिशन 2027’ बैठक संपन्न

संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा :  गंगोत्री धाम धर्मशाला, बृजघाट में भाजपा जन कल्याण मंच द्वारा ‘मिशन 2027’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। खराब मौसम भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण को कम नहीं कर सका।
बैठक राष्ट्रीय संरक्षक मयंक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसेवा के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री रतन कुमार, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आशित रंजन, प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी, कार्यक्रम संयोजक एवं हापुड़ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह खड़गवंशी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह चौहान, बदायूं जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह खड़गवंशी सहित संभल, बदायूं, हापुड़ और मुरादाबाद जनपदों के आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अनुशासन ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा इसी के बल पर मिशन 2027 को सफल बनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button