बरेली
मीरगंज में धर्म परिवर्तन की कोशिश, ईसाई प्रचारक प्रेमपाल गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
मीरगंज, बरेली। मीरगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में ईसाई प्रचारक प्रेमपाल पुत्र पातीराम निवासी ग्राम भुडासी थाना शीशगढ़ को गिरफ्तार किया है। वादी अंकित पुत्र खूबकरन निवासी सैजना ने तहरीर दी थी कि 9 जुलाई को आरोपी ने गजेन्द्र पुत्र छेदाल के घर पर सभा कर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पुलिस ने मु0अ0स0 334/2026 धारा 62/299 BNS एवं 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 10 जुलाई को नगरिया सादात फाटक के सामने अंडरपास के पास से आरोपी को 6 धार्मिक पुस्तकें, 1 हस्तलिखित नोटबुक और 1 मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 नभतन लशरीष, उ0नि0 राजवीर सिंह, हे0का0 295 मो0 उमर, का0 1663 अमित कुमार। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।



